अभियोजन अधिकारियों का 7वां रिफ्रेशर कोर्स शुरू

भोपाल। सीएपीटी में अभियोजन अधिकारियों का रिफ्रेशर कोर्स सोमवार को प्रारम्भ हुआ. कोर्स का 7 वां बैच शुरू होने पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई.

जनसम्पर्क अधिकारी एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार पांडेय पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग का आगमन हुआ. उन्होंने अपने उद्बोधन में संविधान की प्रस्तावना पर उनके चिंतन को अभिव्यक्त किया. पांडे ने बताया कि प्रस्तावना को भारत के लोग अर्थात हम नागरिकों ने आत्मार्पित किया है पर, हम स्वतंत्रता के लिए तो चिंतित है. परंतु उस पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रति हमारी सतर्कता देखने को कम ही मिलती है. स्वयं के अधिकारों के प्रति सजगता के साथ साथ अन्य के अधिकारों का अतिक्रमण न हो इस पर उन्होंने जोर दिया. राज्य के दायित्व के साथ साथ नागरिकों का दायित्व भी महत्वपूर्ण है इस पर चिंतन को आवश्यक बताया.

उन्होंने कहा कि संविधान को एक ऐसा फाउंटेन बताया जिससे सभी विधि एवं नागरिक अधिकार अभिसिंचित होते है. अभियोजन अधिकारियों के लिए चलाए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स को मील का पत्थर बताया और अपनी शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर आदरणीय संचालक बी एल प्रजापति के द्वारा सभी अभियोजन अधिकारियों को न्यायिक अधिकारियों के समान ही सतत प्रशिक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को बताया. उन्होंने अभियोजन के लिए किए जा रहे संचालनालय के कार्यों की जानकारी दी और अभियोजन अधिकारियों को ट्रेनिंग में प्रदान किए जा रहे विषय को तात्कालिक समय की आवश्यकता बताया.

मंच का संचालन मनीष शर्मा एडीपीओ के द्वारा किया गया. इस अवसर पर सहायक संचालक महेंद्र सिंह गौतम,ट्रेनिंग हेड एवं सहायक संचालक अभिषेक बुंदेला, राजगौरव तिवारी सहायक संचालक (अपील) एवं आशीष दुबे एडीपीओ, बिहारी बघेल एडीपीओ सहित अभियोजन संचालनालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

Next Post

एमपी ऑनलाइन दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल। गुनगा थाना पुलिस ने एम.पी. ऑनलाइन दुकान में चोरी की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने शातिर आरोपी गिरफ्तार कर लाखों का सामान बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक रविवार को फरियादी शुभम शर्मा (30 वर्ष) निवासी ग्राम मुड़ियाखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि 28 […]

You May Like