तमिलनाडु की कला एवं संस्कृति से अवगत हुई राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय

सीधी। मध्य प्रदेश की बेटी राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने दक्षिण भारत की लोक संस्कृति से रूबरू होने के लिए इस समय भ्रमण में इसी दौरान वह तमिलनाडु सरकार की मुज्यियम कला एवं संस्कृति डायरेक्टर आईएएस कविथा रामू, डिप्टी डायरेक्टर कला एवं संस्कृति बी हेमनाथन से मुलाकात की और तमिल लोक संस्कृति और लोक कला के संबंध से विस्तार चर्चा की। और मध्य प्रदेश की कला एवं लोक संस्कृति के संबंध में जानकारी प्रदान की। कला एवं संस्कृति विभाग तमिलनाडु के द्वारा मान्या पाण्डेय को संगीत महाविद्यालय एवं संगीत स्कूलों का भ्रमण कराया। जहां मान्या पाण्डेय ने संगीत शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से चर्चा कर तमिल लोक संस्कृति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय लोक गायिका अपने बघेली लोकगीतों का परचम पूरे देश में लहरा रही है। मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने बताया कि तमिलनाडु खास कर चेन्नई में टूटी फूटी हिंदी अधिकांश लोग बोल व समझ लेते हैं और ज्यादातर पढ़ें लिखा तबका अंग्रेजी में बात करता है। मैं अंग्रेजी में बातचीत कर लेती हूं, इस कारण मुझे बातचीत करने में ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई। मान्या पाण्डेय ने बताया कि तमिलनाडु का सबसे चर्चित लोकगीत नाट्टूपुरापाट्टू है जो शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों में गाया जाता है। तमिलनाडु सरकार अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान देती है। तमिलनाडु के उरुमी, नादस्वरम और विल्लुपाडू, धनुषाकार आदि वाद्य यंत्र वर्षों से पारम्परिक तरीके से बजाए जाते हैं। इसके साथ तमिल का प्रसिद्ध लोकगीत विल्लुपाहु है जो एक कहानी कहने की शैली है, जिसमें धनुष के आकार के वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है। तो वहीं उरुमी मेलम: लोकप्रिय लोक संगीत है, जो ग्रामीण तमिलनाडु में अक्सर उरुमी और नादस्वरम के साथ बजाया जाता है। तमिलनाडु के लोकगीत न केवल मनोरंजन के साधन हैं, बल्कि ये सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं को भी दर्शाते हैं। मान्या पाण्डेय ने बताया कि तमिलनाडु का लोक संगीत की एक लंबी परंपरा रही है और यहां लोक संगीत का इतिहास हजारों साल पुराना है। तमिल में लोग विवाह और मंदिर उत्सव में लोक संगीत गाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के भ्रमण से मुझे वहां की लोक संगीत और लोक संस्कृति से अवगत होने का अवसर मिला जो मेरे लिए बहुत अनमोल है।

Next Post

भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा

Tue Jun 17 , 2025
तेहरान/नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल की ओर से किये जा रहे हमलों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से दूतावास को अपना संपर्क विवरण और जिस स्थान पर […]

You May Like