भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा

तेहरान/नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल की ओर से किये जा रहे हमलों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

भारतीय दूतावास ने नागरिकों से दूतावास को अपना संपर्क विवरण और जिस स्थान पर रह रहे हैं उसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ जो अपने संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाने की सलाह दी है। सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रदान करें। कृपया +989010144557, +989128109115, +989128109109 @एमईएइंडिया इंडिया इन ईरान, @इंडिया _इन_ईरान पर संपर्क करें।

Next Post

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान : झाबुआ में नए जिलाध्यक्ष चयन पर मंथन

Tue Jun 17 , 2025
झाबुआ। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झाबुआ जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। 14 जून को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक एसए संपत कुमार झाबुआ पहुंचे। वहीं 17 जून को पेटलावद में मध्यप्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।