आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, शव अस्पताल में छोड़ भागे ससुराल वाले; मायके पक्ष का हत्या का आरोप

अशोकनगर: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के झांसाखेड़ी गांव में एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना तब सामने आई जब परिजन महिला का शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, झांसा खेड़ी निवासी 32 वर्षीय ज्योति पति रणवीर कुशवाह को बुधवार रात करीब 9:40 बजे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि ज्योति ने पति-पत्नी के विवाद में घर में साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगाई थी।

हालांकि, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि ज्योति की शादी 14 साल पहले झांसा खेड़ी में रणवीर से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद शुरू हो गया था। पिता के अनुसार, रणवीर अक्सर ज्योति के साथ मारपीट करता था और पिछले 6 साल से मुंगावली कोर्ट में उनका केस चल रहा है। मृतिका के पिता ने आरोप लगाया कि ज्योति के पति रणवीर, सास कमलाबाई, जेठानी क्रांति बाई, ननद गुड्डी बाई, जेठ हरि सिंह और देवर शिबू कुशवाहा ने मिलकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि रात 9 बजे के आसपास उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी कि ज्योति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पिता के अनुसार, जैसे ही ससुराल वाले ज्योति को अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, कुछ ही देर बाद देवर शिबू शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मायके पक्ष का कहना है कि बेटी को अस्पताल में छोड़ने के बाद उसके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं रहा, जिससे उनकी बेटी की हत्या का शक और गहरा गया।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पति रणवीर और उसका देवर सहित गांव के कुछ अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। मायके पक्ष ने पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल जिला चिकित्सालय में मृतिका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतिका के तीन बच्चे हैं

Next Post

रतलाम में गौवंश के अवशेष मिलने पर फूटा गुस्सा: हिंदू संगठनों ने सड़क पर बैठकर की नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

Thu May 28 , 2026
रतलाम:शहर के सिविक सेंटर इलाके में गुरुवार को गाय का कटा सिर मिलने से बवाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन, बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोश इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने गाय के अवशेष सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। […]

You May Like