रतलाम में गौवंश के अवशेष मिलने पर फूटा गुस्सा: हिंदू संगठनों ने सड़क पर बैठकर की नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

रतलाम:शहर के सिविक सेंटर इलाके में गुरुवार को गाय का कटा सिर मिलने से बवाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन, बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोश इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने गाय के अवशेष सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। साथ ही बीच सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और माहौल तनावपूर्ण बन गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर में लगातार गौवंश की उपेक्षा हो रही है, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देता है। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की ओर बढ़ने लगे, जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी दोबारा सड़क पर बैठ गए और नगर निगम कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
भारी फोर्स तैनात
स्थिति को देखते हुए शहर के चारों थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। प्रभारी सीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी हालात संभालते रहे। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अवशेषों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

हड्डीमील क्षेत्र में मिला संदिग्ध मांस, जांच के लिए लैब भेजा सैंपल; एक संदिग्ध चिन्हित

Thu May 28 , 2026
गुना: शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले हड्डीमील क्षेत्र में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक अष्ठाना की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस संवेदनशील मामले की खबर लगते ही क्षेत्र में भारी हुजूम […]

You May Like