ड्राइवर से मारपीट चावल की कट्टियां ले गए बदमाश 

जबलपुर। कटनी से चावल की 120 कट्टी लेकर मण्डला जा रहे पिकअप ड्राइवर से मारपीट कर बदमाश पिकअप में लोड चावल की कट्टियां चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि राघवेन्द्र धर्वे 35 वर्ष भखरी दिनारी खमरिया सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्राईवरी करता है सिहोरा निवासी संतोष की स्वाराज माजदा एमपी 20 जीए 9922 को लगभग 4 वर्ष से चला रहा है। चेटूमल राईस मिल कटनी से चावल की 120 कट्टी लेकर मण्डला के लिये अकेले निकला था। बीती रात सिहोरा में गाडी खडी किया, खाना खाने के बाद मण्डला के लिये निकला था। रात 12-30 बजे सिहोरा रोड से अंदर दाउ मैरिज गार्डन के सामने से करोंदा बाईपास की ओर लगभग 200 मीटर आगे पहुंचा तभी 3 मोटर सायकिल में 6 लडके जिनकी उम्र 20-25 वर्ष की होगी आये एवं गाडी रोक लिये, एक लड़का बुलट में था सभी जबरन रूपयों की मांग करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट किये। उसे गाडी से नीचे उतारने की कोशिश करने लगे, उसने गाडी की खिड़की बंद कर ली, सभी उसे जान से मारने की धमकी दिये, वह मौका पाकर गाडी चालू कर महारापुर के पास आकर सेठ संतोष श्रीवास्तव को फोन पर बताया, सेठ के सुबह आने पर देखा लोड की हुई चांवल की कट्टियों में से 6 कट्टियॉ कम थी। अज्ञात लडके मारपीट कर चावल की कट्टियॉ ले गये है।

Next Post

मेला व्यापारी संघ ने आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत छूट के लिए सीएम, सिंधिया एवं तोमर का जताया आभार, कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता के साथ व्यापारी हित में लिया निर्णय

Tue Jan 13 , 2026
ग्वालियर, 13 जनवरी। आज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ग्वालियर व्यापार मेला में मोटरयान कर (आरटीओ टैक्स) में 50 प्रतिशत छूट देने के निर्णय के लिए व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल संयुक्त अध्यक्ष प्रवक्ता अनिल पुनियानी सहित सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री […]

You May Like