रीवा: उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने रतहरा जक्शन के विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रतहरा जक्शन शहर का प्रमुख स्थल हैं जहां पानी का भराव होता है इसके व्यवस्थित ढंग से बन जाने से तथा ड्रेनेजकी सुचारू व्यवस्था होने से जल भराव नहीं होगा.
उन्होंने निर्देश दिये कि आवागमन को सुचारू बनाने के लिये अतिरिक्त कैरीवे भी बनाये ताकि रिंगरोड से बाईपास व शहर की यातायात व्यवस्था को सुविधा हो. रतहरा जक्शन के सौन्दर्यीकरण कार्य सहित अन्य कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने दिये.
