विद्युत उपकेंद्र के लिए वनाधिकार समिति ने दी मंजूरी, बारी चौरा में बनेगा सब-स्टेशन

मऊगंज: मऊगंज जिले के बारी चौरा क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत सब-स्टेशन बनाया जाएगा. कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में बारी चौरा में विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. समिति ने परीक्षण में पाया कि इस निर्माण से किसी भी हितग्राही की वन भूमि प्रभावित नहीं हो रही है. उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति हनुमना द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया.

यह उपकेंद्र आरडीएसएस योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है. विद्युत उपकेंद्र के लिए कुल 4.392 हेक्टेयर वन भूमि का चयन किया गया है. इसमें वन मंडल रीवा (क्षेत्र मऊगंज) के कक्ष क्रमांक आरएफ-295 (0.978 हे.), आरएफ-314 (0.602 हे.) और आरएफ-315 (2.812 हे.) शामिल हैं. इस विद्युत उपकेंद्र के बन जाने से क्षेत्र की बिजली समस्याओं का समाधान होगा. बैठक में वनाधिकार अधिनियम के तहत सभी तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की मंजूरी दी गई. बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे.

Next Post

बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया: 50 मीटर के दायरे में आने वाले एक दर्जन आलीशान होटल और दुकानें रडार पर

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल: राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट के एरिया में सीमांकन का कार्य निरंतर जारी है. उसी क्रम में गुरुवार को टीटी नगर वृत्त के अधिकारियों ने सीमांकन और चिन्हांकन का कार्य किया. जिसकी शुरूआत बोट क्लब से शुरू की गई. यहां पर एफटीएल के लिए बोट क्लब पर बनी […]

You May Like