नर्मदापुरम। हर्बल पार्क घाट पर स्वच्छता महा अभियान चलाया गया,स्वच्छता महाअभियान में नागरिकों ने बढ़ चढ़कर श्रमदान किया गया।करीब दो ट्राली से अधिक कचरा निकाला गया।जिसे कचरा वाहनों की मदद से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया।अभियान प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी के निर्देश पर आज हर्बल पार्क घाट पर स्वच्छता महा अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता महाअभियान में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापति रिचा तिवारी, सभापति निर्मला हंस राय, पूर्व पार्षद जीतू तिवारी, अनुराग तिवारी, विशाल शर्मा, सतीश यादव, समाजसेवी एवं पत्रकार विलास नीले सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि हर्बल पार्क घाट पर दाह संस्कार न किया जाएगा। घाट पर स्वच्छता बनाए रखने पालिथिन का उपयोग न करें।
सीएमओ श्रीमती पटले ने स्वच्छता टीम को निर्देशित किया कि यहां सावधानी और सुरक्षा से संबंधित बोर्ड लगाया जाए।
