
सीधी। जिले के मड़वास बाजार अंतर्गत बैरिहा में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार मां-बेटी बेटी की आज शाम दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पड़ोस की एक आदिवासी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सुशीला सेन पति मुद्रिका सेन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम झंझराटोला अपनी 4 वर्षीय बेटी दुर्गा सेन एवं पड़ोसी प्रेमवती सिंह पति पुन्यदेव सिंह गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी अमाहिया को साथ लेकर स्कूटी से मड़वास बाजार में खरीदी आदि करने आई थी। जहां से शाम तकरीबन 5 बजे वापस घर जाने के लिए स्कूटी के पास पहुंचीं ही थी तभी मड़वास बाजार से टिकरी की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 53 एचए1690 ने जोरदार ठोकर मारी। जिससे 4 वर्षीय बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दोनों महिलाएं घायल हो गई।आसपास मौजूद ग्रामीणों द्वारा घायल महिलाओं को मड़वास अस्पताल पहुंचाया गया जहां मां की भी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पड़ोसी महिला प्रेमवती सिंह गंभीर रूप से घायल है। जिसका प्राथमिक उपचार मड़वास अस्पताल में करने के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है । बताया गया कि घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित घटना स्थल से वाहन सहित फरार हो गया। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर मड़वास पुलिस की सहायता से ग्रामीणों द्वारा नदहा पुलिया के पास रोक लिया गया और वाहन सहित चालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मड़वास पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। वाहन रिंकू गुप्ता का बताया जा रहा है जो धान की लोडिंग करने टिकरी खरीदी केंद्र जा रहा था।
