महू में साम्प्रदायिक दंगा फैलाने वाले आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई

अब तक 14 आरोपी हुए गिरफ्तार

महू: महू शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगा फैलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है. आरोपी पर रविवार 9 मार्च महू क्षेत्र में साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप है. इनमें से पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.डीआईजी निमीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार 9 मार्च को महू थाना क्षेत्र में साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने की घटना हुई थी, जिसमें कई आरोपियों द्वारा शहर की शांति भंग की गई.

इस पर थाना महू में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी अनुराग ने तुरंत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए. एसपी ग्रामीण हितिका वासल, एएसपी महू रुपेश कुमार द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप कुमार चौधरी और थाना प्रभारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं घटना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आरोपी 31 वर्षीय जमशेद राईन पिता अब्दुल रजाक निवासी गोकुलगंज, टाल मोहल्ला ने पुलिस प्रशासन और समाज के लिए गंभीर चुनौती पेश की. आरोपी ने जानबूझकर साम्प्रदायिक तनाव भड़काने का प्रयास किया.शहर की शांति और सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों में लिप्त पाया गया. इस पर पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर इंदौर को भेजा था, इस प्रतिवेदन से सहमति जताते हुए आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया.जिसके बाद आरोपी जमशेद राईन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Fri Mar 14 , 2025
नई दिल्ली 14 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like