पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 14 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत उबलकर 67.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.59 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

बर्ड फ्लू के कारण यूरोपीय संघ में अंडों की कीमतों में वृद्धि

Fri Mar 14 , 2025
मॉस्को, 14 मार्च (वार्ता) यूरोपीय सांख्यिकी कार्यालय (यूरोस्टेट) के आंकड़ों के अनुसार, यूरोपीय संघ में चिकन अंडे के थोक मूल्य बढ़कर 268.5 यूरो (291 डॉलर) प्रति 100 किलोग्राम (220 पाउंड) हो गए हैं, जो बर्ड फ्लू के प्रसार के बीच अधिकतम है। चिकन और अण्डों के मूल्य में पिछला उछाल […]

You May Like