बंगलादेश की महिला टीम ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों का लक्ष्य

विशाखापत्तनम 13 अक्टूबर (वार्ता) शर्मीन अख्तर (50), शोरना अख्तर (नाबाद 51) और कप्तान निगार सुल्ताना (32) रनों की पारियों के दम पर बंगलादेश ने सोमवार को विश्वकप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां टॉस जीतकर बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के लिए फरजाना हक और रुब्या हैदर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 17वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने रुब्या हैदर (25) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद एन म्लाबा ने फरजाना हक (30) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान निगार सुल्ताना (32) को भी म्लाबा ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण और क्षेत्ररक्षण के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाये और अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। शर्मीन अख्तर (50) और शोभना मोस्तारी (नौ) रन आउट हुई। 47वें ओवर में राबेया खान (शून्य) छठे विकेट के रूप में आउट हुई। बंगलादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 2232 रन बना लिये है। शोरना अख्तर ने 35 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतु मोनी आठ गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रही।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा ने दो विकेट लिये। नडीन डी क्लर्क और क्लोई ट्राइऑन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

पोलो की दिल्ली में वापसी; पांच साल बाद भारत का सामना विश्व की नंबर 1 टीम अर्जेंटीना से

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) पांच साल के अंतराल के बाद, अंतर्राष्ट्रीय पोलो राजधानी में शानदार वापसी करने के लिए तैयार है। कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस, भारतीय पोलो संघ और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से, प्रतिष्ठित जयपुर पोलो ग्राउंड में भारत और अर्जेंटीना के बीच एक प्रतिष्ठित मुकाबले […]

You May Like