उज्जैन: चलती कार में युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस के पास पहुंचा। युवती ने चार से पांच युवकों पर आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।नानाखेड़ा थाने पर देर रात इंदौर की युवती पहुंची थी जिसकी हालात बदहवास थी उसके कपड़े भी फटे थे और कुछ चोट के निशान थे। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ चलती कार में कुछ युवकों द्वारा उसके साथ गंदी हरकतें की गई है।
उसे मारा पीटा गया है उज्जैन से इंदौर ले जाकर छोड़ दिया गया था। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवती का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है उसके द्वारा कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे दो युवकों को खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है गलत काम करने वाले युवकों की तलाश जारी है। युवती का कहना था कि वह परिवार से अलग इंदौर में अकेली रहती है।
कुछ साल पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उज्जैन के रहने वाले चक्रेश जैन दोस्ती हुई थी। उसने कई बार मिलने के लिए बुलाया था। वह सोमवार को मिलने के लिए आई थी बस से उज्जैन पहुंची, जहां मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर मौजूद था। दोनों से मिली और उनके साथ कार में बैठकर कॉफी पीने चली गई। वहां से निकलने के बाद कुछ युवक और कार में बैठ गए । जिनके द्वारा उसके साथ गलत हरकतें की गई उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया। पुलिस के पास पहुंचने से पहले युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए थे।थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है इंदौर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना शुरू की जाएगी।
मुंह बोला भाई पहुंचा था अस्पताल
बताया जा रहा है कि परिवार से अलग रहने वाली युवती ने अपने मुंह बोले भाई को कॉल किया था वह अरविंदो अस्पताल पहुंचा था। जहां से युवती को उज्जैन लेकर आया और नानाखेड़ा थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने उसे कॉल कर बुलाया था मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवती की शिकायत और वायरल वीडियो में कई बातों का अंतर भी सामने आया है।
