कौन हैं ‘बिट्टू तबाही’? न मशीन बड़ी टीम… अकेले गंदी नदी में उतरा 21 साल का ये युवक, CM ने किया सम्मानित

राजगढ़। कौन है ये 21 साल का बिट्टू तबाही…जिसने अकेले एक ऐसी नदी की तस्वीर बदल दी, जिसे लोग नाला समझने लगे थे? और अब पूरी दुनियो के सुर्खियों में है…दरसअल ये कहानी है मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा की…जहां अजनार नदी कभी लोगों की जिंदगी का हिस्सा हुआ करती थी। लेकिन कचरे, प्लास्टिक और जलकुंभी ने इस नदी को नाले में तब्दील कर दिया।

फिर 26 जनवरी 2026 को एक युवा ने ठान लिया… अजनार नदी को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलानी है। नाम है बिट्टू तबाही। शुरुआत दोस्तों के साथ हुई… लेकिन मुश्किल बढ़ी तो कई लोग पीछे हट गए। बिट्टू अकेले डटे रहे। करीब तीन महीने तक नदी से कचरा निकालते रहे।

न कोई बड़ा सरकारी इंतजाम…न कोई बड़ी टीम… बस जुनून था और अपनी नदी को साफ देखने का सपना। इस दौरान हाथ-पैरों में गंभीर त्वचा संक्रमण भी हुआ…लेकिन बिट्टू का हौसला नहीं टूटा।

दोस्तों के साथ मिलकर करीब 30 हजार रुपये जुटाए… सफाई के औजार खरीदे और जेसीबी की मदद से भी कचरा हटाया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं… और फिर ये कहानी ब्यावरा से निकलकर देश-दुनिया तक पहुंच गई।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा और क्रिकेटर केविन पीटरसन ने उनकी तारीफ की। लेकिन सबसे खास पल तब आया…जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिट्टू को भोपाल बुलाया और उनके इस काम के लिए सम्मानित किया।

यही नहीं… नीदरलैंड की पर्यावरण संस्था द ओशन क्लीनअप के सीईओ बोयान स्लाट ने भी बिट्टू के काम से प्रभावित होकर उन्हें अपने साथ काम करने का ऑफर दिया।

एक युवा… एक नदी… और बदलाव की एक जिद

बिट्टू ने साबित कर दिया कि बदलाव के लिए हमेशा बड़ा सिस्टम नहीं चाहिए… कभी-कभी एक इंसान का जुनून ही पूरी तस्वीर बदल देता है।

Next Post

डोमिनिकन गणराज्य की जोहेरी मोला ने जीता मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब

Sun Sep 6 , 2026
न्हा ट्रांग (वियतनाम), 06 सितंबर (वार्ता) डोमिनिकन गणराज्य की जोहेरी मोला को इस वर्ष की मिस वर्ल्ड चुना गया है।मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 73वां संस्करण शनिवार, पांच सितंबर को वियतनाम में आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर की प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय खिताब के लिए हिस्सा लिया। ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन […]

You May Like