दतिया: दतिया में पुलिस विभाग के आठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित किया गया। जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में लांच थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुरारीलाल शर्मा भी शामिल थे। उनके स्थान पर अब शत्रुघन मिश्रा को लांच थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा की है। यह युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में कार्यवाहक उपनिरीक्षक मुरारीलाल शर्मा, कार्यवाहक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह गुर्जर और रामेश्वर दयाल पाल शामिल हैं। इसके अलावा प्रधान आरक्षक सुदामा प्रसाद शर्मा, शिवपाल सिंह, रघुवीर सिंह और प्रधान आरक्षक शराफत हुसैन भी सेवानिवृत्त हुए हैं।
