मप्र में वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई गति: CM डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की सार्थक चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से केंद्रीय वस्त्र मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को और अधिक गति प्रदान करने तथा इस क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव,मध्यप्रदेश सरकार के आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी तथा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

MP Police में बड़ा फेरबदल! 112 अफसरों के तबादले, ट्रैफिक व्यवस्था में भी होगा बड़ा बदलाव

Sat Sep 12 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 11 सितंबर 2026 को जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों में कुल 112 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें 68 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षक, जबकि 44 रक्षित निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की […]

You May Like