पीएम मोदी का मुजफ्फरपुर में राजद-कांग्रेस पर बड़ा हमला: ‘छठी मईया का अपमान कर रही है विपक्षी पार्टियां’; जंगलराज की दिलाई याद

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025 : छठ महापर्व के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में भारी हुजूम उमड़ा। प्रधानमंत्री ने बारिश के बावजूद लगातार आ रहे कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की लीची जितनी मीठी है, उतनी ही यहां की जनता की बोली मीठी है। चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह बिहार की जनता का कर्जदार हैं। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ा यह विशाल जन-सागर स्पष्ट बता रहा है कि ‘फिर एक बार, एनडीए सरकार’

प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां कभी बिहार को विकसित नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों की पहचान 5 चीजों से है, जो ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन’ हैं। उन्होंने कहा, “यह जंगलराज की पहचान है। जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ता है। जहां कुशासन हो, वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता है।” पीएम ने कहा कि बिहार का विकास करना एनडीए-भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

विपक्षी पार्टियों पर हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर छठी मईया के अपमान का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस और राजद के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, वो राजद-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार स्वाभिमान की धरती है, और छठ मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता और ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा।

Next Post

पसला के पास एक्सीडेंट में घायल शिक्षक की मौत

Thu Oct 30 , 2025
अनूपपुर: बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग में पसला के मैरटोला के पास ट्रक से टकराने पर गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित को अस्पताल भेजते हुए ट्रक को जप्त कर कार्यवाही की।घटना के संबंध […]

You May Like