मैहर के संदीपनी उमावि में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

मैहर:राज्य शासन के निर्देशानुसार शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मैहर जिले के सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन वृतान्तों पर आधारित झांकी सजाई गई। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा प्रसंगों का मंचन कर मित्रता के महत्व को दिखाया एवं समझाया गया।

साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर संपूर्ण जीवन-काल में आने वाली समस्त विपत्तियों का मानव शक्ति, सोच से सामना किए जाने की लीलाओं का वर्णन कर अलौकिकता से परे मानवीय स्वरूप के गुणों को अपने जीवन में अपनाएं जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, दर्शन, आध्यात्म, योग के महत्व तथा श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में किस तरह अपनाया जा सकता है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत व योग दर्शन के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

Next Post

हांका गैंग गायब: सड़कें बनी गौशाला, नगर पालिका बेखबर

Sun Aug 17 , 2025
मंडला: नगर पालिका की नाकामी ने शहर की सड़कों को गौशाला बना दिया है। सुबह 5 बजे से ही मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्ज़ा हो जाता है, लोग दुर्घटनाओं के डर से जूझते हैं और अंधेरी गलियों में हालत और भी भयावह हो जाती है।गत दिवस बिछिया तिराहा में […]

You May Like