कृषि यंत्रों से जीएसटी करो समाप्त, जल्द हो फसल का भुगतान 

जबलपुर। भारतीय किसान संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुधवार को मझौली, सिहोरा, शहपुरा, बरगी सहित सातों तहसील पर प्रशासनिक आधिकारियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि खाद, बीज, बिजली, पानी की मांग, लैंड पुलिंग एक्ट वापिस लेने, भूमि अधिग्रहण किसान की सहमति के बिना न हो, भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई, रुके हुए धान, गेहूं व मूंग उड़द के भुगतान करने, गेहूं 2700 रुपए व धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाए, कृषि आदान एवं कृषि यंत्रों से जीएसटी पूर्ण रूप से समाप्त की जाए। इसके साथ ही कृषि उत्पादों की आयात-निर्यात नीति किसान हितेषी बनाई जाए, जब किसान की फसल पककर आए तब आयात न किया जाए। इसके साथ ही किसानों ने कृषि कार्यों में लगने वाले सभी यंत्रों रासायनिक दवाईयों तथा बीज पर जीएसटी की दर न्यूनतम करने, जीएम फसलों (बीजों) को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं देने, वर्तमान में केंद्र सरकार ने कपास से इंपोर्ट ड्यूटी हटाई है, जो न्याय संगत नहीं है, उसे तत्काल बहाल करने, भूमि अधिग्रहण कानून में केवल विकास की योजनाएं एवं राष्ट्रीय के मुद्दों पर ही अधिग्रहण करने, देश के सभी राज्यों में समान कानून करने की मांग रखी। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Next Post

भाजपा ने मंडल कार्यशाला में बनाई सेवा पखवाड़ा की कार्ययोजना

Wed Sep 10 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशालाएं हुई । मंडल की कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश […]

You May Like