इटारसी। गुरुवार को श्री बूढ़ी माता उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी नाला मोहल्ला, मालवीयगंज, गांधीनगर, बोरतलाई और सोनासांवरी फीडर्स पर मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार, ग्रैंड एवेन्यू उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फेस-1 और फेस-2 फीडर पर भी इसी अवधि में सप्लाई बाधित रहेगी।
