खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने की उमा भारती से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पन्ना: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सौजन्य मुलाक़ात की। यह मुलाकात पन्ना के सर्किट हाउस में हुई, जहां वीडी शर्मा ने उमा भारती का शाल एवं श्रीफल से सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

Next Post

तीसरी बार बैठक से नदारद रहे विद्युत विभाग के ईई, जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताया असंतोष

Sat Nov 8 , 2025
विदिशा: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) लगातार तीसरी बार अनुपस्थित रहे। इस पर अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सीईओ को संबंधित अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश […]

You May Like