तीसरी बार बैठक से नदारद रहे विद्युत विभाग के ईई, जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताया असंतोष

विदिशा: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) लगातार तीसरी बार अनुपस्थित रहे। इस पर अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सीईओ को संबंधित अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग और जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।अध्यक्ष श्रीमती रघुवंशी ने कहा कि किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने गारंटी पीरियड वाली सड़कों की मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ही भुगतान जारी करने, बौदा रिंग रोड पर चल रहे कार्य में तेजी लाने और जनवरी तक लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए

Next Post

दलित को पेशाब पिलाने वाले मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, सलाखों के पीछे ही रहेंगे आरोपी

Sat Nov 8 , 2025
भिंड: जिले में दलित युवक को पेशाब पिलाने के बहुचर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अब आरोपी सलाखों के पीछे ही रहेंगे.भिंड जिले के सुरपुरा क्षेत्र में दलित युवक से मारपीट की गई थी. […]

You May Like