
रतलाम। जिले के ग्राम में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से एक हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया हैं।
जानकारी के अनुसार धामनोद में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से तुलसीराम पिता राजू बागरी उम्र 14 साल की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्रॉली से मलवा खाली करने के बाद लौटते समय चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पलटी खिला दी। जिससे ट्रॉली के नीचे दबने से तुलसीराम की मौत हो गई। तुलसीराम चालक के साथ मजदूरी कर रही था।
