जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के नीचे शनिवार को रेल्वे लाइन में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला । जिसका एक पैर कटा हुआ था। आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक ट्रेन से कटा है। वे किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसने आत्महत्या की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मतर्ग कायम कर छानबीन कर रही है।
मदनमहल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मदन महल रेल्वे स्टेशन प्वाइंट्स मैन अनंत सिंह पिता कृष्णपाल सिंह 32 वर्ष ने सूचना दी कि शास्त्री ब्रिज के नीचे लगभग 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला जिसके शरीर में चोट के निशान थे । संभवत: ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक का दायां पाव कटा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
दो युवकों पर धड़धड़ाते हुई गुजर गई ट्रेनें
रांझी व गोसलपुर में दो युवकों पर ट्रेनें धड़धड़ाते हुए गुजर गई और दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर उनकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए है।रांंझी पुलिस ने बताया कि रिछाई रेल्वे फाटक ट्रेक पर शनिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक आत्महत्या के इरादे से लेट गया इसी दौरान गुजरी ट्रेन क्रमांक 1283 से कटकर उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार गोसलपुर में भी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाए इसका फिलहाल पता नहींं चल सका है पुलिस जांच कर रही है।
