मकर संक्रांति मेले में अव्यवस्था, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

सरई: जिले की सरई तहसील अंतर्गत सुरसुराई घाट झारा में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मेले में अव्यवस्था देखने को मिली। दूर-दराज के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मेले में पहुंचे, लेकिन आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेले में कपड़े, खिलौने, मिठाइयां, बर्तन, गन्ना और मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे, लेकिन सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार मेले में पुलिस बल और स्वयंसेवकों की संख्या कम थी। घाट क्षेत्र होने के बावजूद किसी प्रकार की सुरक्षा घेराबंदी नहीं की गई थी।

इसके अलावा पीने के पानी, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं की कमी भी सामने आई। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं वाहन पार्किंग को लेकर भी असंतोष देखा गया। लोगों का कहना है कि पार्किंग के नाम पर शुल्क लिया गया, लेकिन वहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान बेहतर निगरानी और सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

Next Post

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, मोहन भागव, शाइना एनसी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने डाला वोट

Thu Jan 15 , 2026
मुंबई 15 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद आज 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है और अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी तथा शिवसेना नेता शाइना एनसी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार […]

You May Like