नियम तोडऩे पर 19 बसों पर एक्शन, वसूला 11 हजार का जुर्माना

सतना: शिक्षण संस्थानों और लोक परिवहन वाहनों की सघन जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतना यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की.
45 लोक परिवहन बसों और 2 कॉलेज बसों की गहन जांच की। इस दौरान 19 बसों में मेडिकल किट, अग्निशामक यंत्र और आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई, जिसके चलते चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और कुल 11,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

जांच में वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, पी.यू.सी., रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेजों के साथ-साथ बसों की स्थिति, मेडिकल किट और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता को भी परखा गया। इधर, सतना-नागौद रोड पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य कागजातों की जांच की गई।

जांच में 5 बसों में आंशिक कमियां पाए जाने पर 5 हजार का राजस्व वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 8 कॉलेज बसों की भी जांच की गई, जिनके कागजात पूर्ण रूप से सही पाए गए। वहीं, एक ट्रक बिना कागजात के पकड़ा गया, जिसे नागौद थाने में खड़ा कराया गया।आरटीओ, संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

एक झटके में लाखों लूटने के प्लान ने पहंचाया जेल

Sat May 17 , 2025
सतना : मैहर जिले के अमरपाटन कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर लूटने की कोशिश के मामले का खुलासा करते हुए मैहर पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है. इस मामले में एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही […]

You May Like