कूनो नेशनल पार्क से शिवपुरी पहुंचा पांच चीतों का झुंड

शिवपुरी: श्याेपुर के कूनो नेशनल पार्क से पांच चीतों का एक झुंड पार्क की सीमा लांघकर शिवपुरी के तानपुर गांव तक पहुंच गया। आज गुरुवार सुबह चीतों को गांव के खेतों में देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले यह झुंड पोहरी के आसपास के क्षेत्र में भी देखा गया था।

तानपुर के निवासी रवि रावत ने बताया कि सुबह उन्होंने अपने खेत में चीतों को देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने ग्रामीणों को वहां से हटा दिया है। सीसीएफ उत्तम शर्मा ने कहा है कि मैं इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा।

Next Post

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने घेरा कलेक्ट्रेट

Thu May 8 , 2025
जबलपुर: सिमरिया में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में महिलाएं जिला पंचायत सदस्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनका कहना रहा कि शराब दुकान से छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करेंगी‌, शराबी आए दिन शराब पीकर गांव की शांति भंग करेंगे। शराब दुकान खोलने से बच्चों के भविष्य […]

You May Like