एक झटके में लाखों लूटने के प्लान ने पहंचाया जेल

सतना : मैहर जिले के अमरपाटन कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर लूटने की कोशिश के मामले का खुलासा करते हुए मैहर पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है. इस मामले में एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. मामले का काबिलेगौर पहलू यह भी रहा कि पकड़े गए सभी आरोपी स्थानीय निकले और इस घटना में किसी बाहरी गैंग का हाथ होने के सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र पटेल पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष और राजेंद्र पटेल पिता राज कुमार उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी खरमसेड़ा के तौर पर हुई. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक झटके में लाखों रु कमाना चाहते थे. जिसके चलते वे औजारों से लैस होकर एटीएम में पहुंचे थे. लेकिन इसी दौरान चौकीदार और पुलिस पार्टी के आने की आहट सुनते ही वे आनन-फानन में औजार वहीं पर छोडक़र भाग निकले. घटना में शामिल तीसरे फरार आरोपी खरमसेड़ा निवासी रजनीश पटेल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

Next Post

हॉलमार्क और हॉलमार्क के बिना बेचे जाने वाले स्वर्ण आभूषण जब्त

Sat May 17 , 2025
सतना : भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल शाखा कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को मेसर्स संस्कार अर्नामेंट्स नामक प्रतिष्ठान में जांच की. जहां पर बिना पंजीकरण के हॉलमार्क वाले और बिना हॉलमार्क के स्वर्ण आभूषणों को जब्त करने की कार्रवाई की गई.भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल शाखा कार्यालय के उप […]

You May Like