हमेशा अधिवक्ताओं को समझा अपना परिवार : न्यायधीश धगट

जबलपुर: मप्र उच्च न्यायालय बार के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. रमन पटेल के चित्र का अनावरण सोमवार दोपहर मप्र उच्च न्यायालय के सिल्वर जुबली हॉल के आदर्श सभागृह में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विशाल धगट शामिल हुए। श्री धगट ने स्व. रमन पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं को अपना परिवार समझते थे एवं उनके सुख दुख में शामिल होते थे।

श्री पटेल का जाना न्याय विधि के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति है। जिसकी पूर्ति कभी नही हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष धन्यकुमार जैन ने की श्री जैन ने स्व. रमन पटेल के बारे में बताया कि उनका जाना किसी बड़े भाई के जाने के समान है और उनका मार्गदर्शन नेतृव हमेशा अधिवक्ताओं के आशीर्वाद का काम करता था।

कार्यक्रम मे उपस्थित मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता मनीष तिवारी, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संजय वर्मा, सचिव परितोष त्रिवेदी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन के साथ स्व. रमन पटेल के पुत्र रूपेश पटेल, उपाध्यक्ष अमित जैन, प्रशांत अवस्थी, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद थे।

Next Post

बर्थडे पार्टी के बाद सहेलियों में हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue Nov 4 , 2025
जमतरा वाटरफाल में झड़प, मारपीट जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर स्थित जमतरा वाटरफॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान सहेलियों में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दो सहेली बर्थडे गर्ल्स से उलझ गई और झड़प करने के साथ मारपीट कर दी, विवाद इतना बढ़ गया कि युवती का मोबाइल पानी […]

You May Like