समिति में शामिल लोगों की होगी संपत्ति अटैच, वसूली का केस दर्ज

जांच दल की रिपोर्ट पर गड़बड़ी करने वाले उपार्जन केंद्रों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में गड़बड़ी और धांधली के लिए गठित की गई जांच दल ने कलेक्टर के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को गड़बड़ी करने वाले उपार्जन केंद्रों में शामिल लोगों के ऊपर संपत्ति अटैच करने के साथ ही वसूली का केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कलेक्?टर दीपक सक्सेना ने धान उपार्जन केन्द्रों में गैर परिवहन, स्टॉक शेष व घटी के संबंध में गठित जांच दल के रिपोर्ट की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने जांच दलों द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन की समीक्षा कर कहा कि पुन: उच्च अधिकारियों द्वारा इस संबंध में जांच कराई जायेगी ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सके। साथ ही कहा कि ऐसे उपार्जन केन्द्र जहां गड़बड़ी की आशंका है वहां के संस्थाओं में जिन-जिन लोग शामिल थे उनकी संपत्ति को अटैच करें और वसूली का केस भी दर्ज करें। इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे उपार्जन केन्द्रों में कितने किसान सिकमी वाले हैं तथा उस क्षेत्र के बाहर के हैं उनकी सूची भी उपलब्ध कराया जाये। ताकि उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर उनका सत्यापन किया जा सके। उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने मुख्य रूप से कहा कि किसानों का भुगतान सुनिश्चित हो। इसके लिए तत्परता से संबंधित अधिकारी कार्य करे। जो वास्तविक किसान है उनके भुगतान में अवरोध न हो।

Next Post

जीतू पटवारी शादी में शामिल हुए

Fri Feb 14 , 2025
दमोह: कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर नाका स्थित गार्डन शादी समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष श्री मिश्रा की बेटे की शादी में शामिल हुए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like