रुपया दो पैसे कमजोर

मुंबई, 22 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 1.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.6850 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में लगातार तीन दिन चढ़ने के बाद कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 53 पैसे की मजबूती के साथ 89.67 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये में आज शुरुआती तेजी रही। यह 14 पैसे की मजबूती के साथ 89.53 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 89.45 पैसे प्रति डॉलर तक चढ़ गया। हालांकि इसके बाद डॉलर की लिवाली बढ़ने के रुपये पर दबाव आ गया।

अंतिम समय तक 89.75 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद रुपये अंत में 89.6850 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Next Post

हर बस्ती का मंदिर बनेगा शक्ति केंद्र, 208 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन

Mon Dec 22 , 2025
ग्वालियर। सामाजिक समरसता और हिंदू एकता का संदेश लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा ग्वालियर जिले की 208 बस्तिओं में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज में जाति भेद और छुआछूत को मिटाने तथा हर बस्ती में मंदिरों को ‘शक्ति केंद्र’ के रूप में विकसित करने […]

You May Like

Play sound