भोपाल। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक 27 जनवरी को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद कमियों, मरीजों के उपचार के दौरान आ रही समस्याओं और अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के प्रभारी अधीक्षक शामिल होंगे। निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए जाएंगे, वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी जारी होंगे।
बैठक में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, एम्स, गांधी मेडिकल कॉलेज, हमीदिया अस्पताल, बीएमएचआरसी सहित विभिन्न विभागों, चिकित्सा संस्थानों और कार्यक्रमों के अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
