मुंबई, 26 जून (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि काम करने की प्रक्रिया जीवन की कई चिंताओं को दूर करने की ताकत रखती है और यदि काम रुक जाए तो जीवन की गति भी थम जाती है।अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपने संदेश में कहा, ” जब आप काम करते हैं तो काम आपकी उन सभी चिंताओं का ख्याल रखता है जो मन में होती हैं। और जब काम रुक जाता है, तो बाकी सब भी रुक जाता है। इसलिए लगातार काम करते रहिए। प्यार।” अमिताभ बच्चन का यह संदेश उनके जीवन दर्शन और कर्म में विश्वास को दर्शाता है। वह अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से काम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को लेकर अपने विचार साझा करते रहते हैं।
Next Post
स्कूल में संदिग्ध पटाखा फटा, दो मासूम घायल, सिलगांव प्राथमिक विद्यालय में खेलते समय हुआ हादसा
Fri Jun 26 , 2026
छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के सिलगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध पटाखा बम फटने से दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार 24 जून को 8 वर्षीय कालका दीन […]

You May Like
-
12 months ago
तकनीकी प्रशिक्षण लेने किसानों का दल रवाना
-
4 months ago
एक माह से मोबाइल डिवाइस गायब, योजनाओं की राशि अटकी
