ऑल इंडिया इंटर रेलवे टेबल टेनिस में पश्चिम रेलवे महिला टीम ने जीता स्वर्ण

इंदौर: जयपुर में 27 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर रेलवे टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया.रतलाम मंडल के यांत्रिक विभाग में कनिष्ठ लिपिक के रूप में कार्यरत अनुष्का कुटुम्बले ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर रतलाम मंडल का मान बढ़ाया. अनुष्का के साथ टीम में निवेदिता बालासुरी भी खिलाड़ी के रूप में शामिल थीं, जबकि कोचिंग की जिम्मेदारी श्री कलीम खान ने संभाली.

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडेय, साथ ही मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी भी मौजूद रहे. रतलाम मंडल को अपनी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुष्का कुटुम्बले की इस उपलब्धि पर गर्व है, जिसने रेलवे खेलों में मंडल का नाम गौरवान्वित किया.

Next Post

मप्र में धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, सीएम के सभी जिलों को निर्देश

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से 21 और 22 अक्टूबर को सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में मंत्री, सांसद, […]

You May Like

मनोरंजन