राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें, मौके पर गंगा एक्वा आर ओ वाटर प्लांट के परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियां व अव्यवस्थित आर ओ वाटर प्लांट पाए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन किया गया तीन दिवस के लिए निलंबित

दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में नया बाजार नंबर 2 स्थित गोपाल दूध डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त गोपाल दूध डेयरी में संग्रहित दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह एस पी एम नगर स्थित महादेव ट्रेडर्स आरोग्य जल आर ओ वाटर प्लांट प्रोपराइटर माला राजपूत पतंजलि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में फ़ूड लाईसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से परिसर में प्रदर्शित पाई गई। आर ओ वाटर प्लांट संचालक को पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन सर्टिफिकेट ,कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट,वाटर टेस्ट रिपोर्ट एवं फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

मौके पर आरोग्य जल आर.ओ वाटर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह ग्राम दिगंबर पिपरिया बालाकोट रोड स्थित गंगा एक्वा आर ओ वाटर प्लांट प्रोपराइटर निशांत अग्रवाल का निरीक्षण किया गया। परिसर के निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण प्रमाण पत्र , फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट,पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं वाटर टेस्ट रिपोर्ट नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में आर.ओ वाटर का निर्माण एवं संपूर्ण आर.ओ वाटर प्लांट अव्यवस्थित पाए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन तीन दिवस के लिए निलंबित किया गया। परिसर में संग्रहित गंगा एक्वा आर ओ वाटर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

सार्थक ऐप' से सख्त हुई निगरानी, 141 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन कटा

Wed Jul 8 , 2026
दमोह‌। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि डॉक्टर व उनका स्टाफ, कई विभागो के अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा शासन के निर्देशों के बावजूद ‘सार्थक ऐप’ के माध्यम से चेक-इन और चेक-आउट नहीं किया जा […]

You May Like