आरईएस अग्निकांड प्रकरण की जांच हेतु चार सदस्यीय दल आज सीधी पहुंचेगा

सीधी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) कार्यालय से जुड़े अग्निकांड प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय दल गुरुवार को सीधी पहुंचेगा। यह दल मुख्य अभियंता, आरईएस जबलपुर के आदेश पर अधीक्षण यंत्री के नेतृत्व में गठित किया गया है। आदेश क्रमांक 697 दिनांक 19 जनवरी 2026 के अनुसार टीम को विषय से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर 15 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान कार्यालय में उपलब्ध दस्तावेज, तकनीकी व प्रशासकीय स्वीकृतियां तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूछताछ और लिखित कथन हेतु उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिकायतकर्ता को भी सूचना दी गई है। उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण पूर्व में दर्ज घटना से जुड़ा है, जिसकी जांच लंबित थी और अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनः परीक्षण किया जा रहा है।

Next Post

इंदौर-इच्छापुर हाईवे: मोरटक्का के नए ब्रिज के लिए बढ़ा इंतजार

Thu Feb 5 , 2026
खंडवा। नर्मदा नदी पर बन रहे मोरटक्का के नए सिक्स-लेन ब्रिज पर सरपट दौडऩे का सपना देख रहे निमाड़ और इंदौर के राहगीरों को अभी थोड़ा और धैर्य रखना होगा। इंदौर-इच्छापुर हाईवे के इस सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के शुरू होने की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ गई है। नेशनल […]

You May Like