दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, तीन लाख का माल बरामद

इंदौर. बंद मकानों और फ्लैटों की रेकी कर दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है. आरोपियों से सोने के मंगलसूत्र के 15 मोती, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, बच्चों के चार चांदी के कड़े और चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित करीब तीन लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है. पूछताछ में उन्होंने फूटी कोठी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की दानपेटी से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने की बात भी बताई है.

रविवार 18 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि रालामंडल के आगे तिल्लौर खुर्द रोड पर संकरी पुलिया के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं. टीम ने घेराबंदी कर अजय पिता लक्की योगी उम्र 20 साल, निवासी बिजलपुर, अल्तमश पिता इस्तकार मोहम्मद उम्र 19 साल, निवासी आजाद नगर और उनके साथ मौजूद नाबालिग को पकड़ा. आरोपियों से तेजाजीनगर थाने में दर्ज चोरी के मामले में मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 जेडके 6582 सहित सामान बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य दिन में बंद मकानों को चिन्हित करते थे. दो आरोपी ताला तोड़कर अंदर चोरी करते, जबकि तीसरा मोटरसाइकिल लेकर बाहर इंतजार करता था.

फूटी कोठी मेन रोड स्थित जैन मंदिर की दानपेटी से चोरी कबूली

आरोपियों ने द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोठी मेन रोड स्थित जैन मंदिर की दानपेटी से चोरी करना भी कबूला है. इस मामले में द्वारिकापुरी थाने में पहले से केस दर्ज है. पुलिस ने बताया कि अजय के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं, जबकि अल्तमश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है. नाबालिग के खिलाफ राऊ, तेजाजीनगर और द्वारिकापुरी थानों में भी मामले दर्ज हैं. डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल किशोर की मौत

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर. गरबे के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी से घायल 16 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई. मामले में दो आरोपियों को राउंडअप किया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. घटना हीरानगर थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर के दिन बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के […]

You May Like