स्वतंत्रता दिवस के स्पेशल एपिसोड में व्योमिका सिंह ने साझा किया 25 मिनट में मिशन पूरा करने का अनुभव, अमिताभ बच्चन हुए प्रभावित।
मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता): सोनी टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) के स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल महिला ऑफिसर्स ने शिरकत की। इन जांबाज अधिकारियों ने अपनी बहादुरी और देश सेवा के रोमांचक किस्सों को साझा किया, जिसे सुनकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन और दर्शक बेहद प्रभावित हुए।
एपिसोड के दौरान, ऑपरेशन सिंदूर की सदस्य व्योमिका सिंह ने एक खास अनुभव साझा करते हुए बताया, “हमने सिर्फ 25 मिनट में पूरा खेल खत्म कर दिया था।” व्योमिका ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस मुश्किल ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस मिशन को अंजाम देने के लिए उन्होंने बहुत कम समय लिया। अमिताभ बच्चन ने सभी महिला अधिकारियों की तारीफ की और कहा कि देश को उन पर गर्व है।

