
भोपाल, मध्य प्रदेश – भोपाल की डॉ. रूमाना खान ने एमडी डर्मा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने भोपाल के सभी शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
डॉ. रुमाना खान की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षक, दोस्तों और सहकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार , शिक्षकों और दोस्तों के सहयोग को दिया है।
डॉ. रुमाना खान ने बताया कि एमडी डर्मा एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है, जिसमें देश भर के चुनिंदा युवा ही प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि चर्म रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोगियों की सेवा करना उनका लक्ष्य है।
उन्होंने युवा युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
डॉ. रुमाना खान की इस उपलब्धि ने भोपाल का नाम रोशन किया है और युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।
