सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दमोह: जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम रनेह से लुहारबंद जाने के लिए सड़क नहीं होने से परेशान ग्राम लुहारबंद के ग्रामीणों ने बुधवार को रनेह स्थित लुहारबंद तिराहा पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि रनेह से लुहारबंद तक आवागमन के लिए उचित सड़क नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या के संबंध में शासन-प्रशासन को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने प्रशासन से रनेह से लुहारबंद तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आपातकाल के दिनों की यादें ताजा, बिना अन्न खाए सिर्फ नींबू पानी पीकर लिखी थी 'संघर्ष मा गुजरात' किताब

Wed Sep 16 , 2026
नई दिल्ली, देश में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के दौरान नागरिकों की आजादी छीने जाने और विपक्ष की आवाज दबाए जाने के खिलाफ 24 वर्षीय नरेंद्र मोदी ने डटकर मुकाबला किया था। उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्णकालिक प्रचारक रहे मोदी ने गिरफ्तारी से बचते हुए […]

You May Like