राशिफल-पंचांग: 26 जून 2026

पंचांग 26 जून 2026:-

रा.मि. 05 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी भृगुवासरे रात 10/46, विशाखा नक्षत्रे रात 8/29, सिद्ध योगे दिन 1/38, वव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार तुला दिन 1/57 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 26 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा, मन में तनाव रह सकता है, व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है, शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है, वर्ष के अन्त में नये स्त्रोतों में वृद्धि होगी, रूके कार्यो में गति आयेगी, धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवाद हो सकता हे, सिंह राशि के व्यक्तयों के रूके कार्यो में गति आयेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी, अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.

—————————————————–

आज का भविष्य: शुक्रवार 26 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी, दार्शनिक, विनम्र भाव का होगा, कला साहित्य लेखन एवं मनोरंजन में रूचि रहेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा. यात्रा इनके लिये सदैव लाभकारी रहेगी. इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी. सम्पादन के कार्य में सफलता मिलेगी.

—————————————————–

मेष- कानूनी मसले सुलझेंगे, लेनदेन के मामले में अवरोध आ सकता है, कामकाज के प्रति अरूचि रहेगी, आलस्य को त्यागें, व्यवसायिक समस्या का समाधान होगा.

वृषभ- मामूली बात पर कहा सुनी हो सकती है, अधिक भरोसे में कार्य करना अच्छा नहीं है, व्यवसाय के स्वरूप में परिवर्तन होगा, शत्रुओं के कारण दौड़धूप बढ़ेगी.

मिथुन- नए काम की रूपरेखा बनेगी, अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, बौद्धिक क्षमता अस्थिरता दूर होगी, मित्रों से बैचारिक मतभेद होगा.

कर्क- हौसले के बल पर कठिन कार्यो में सफलता मिलेगी, सुख समृद्धि में अभिवृद्धि होगी, मित्रों सेसहयोग प्राप्त रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बांछनीय.

सिंह- जो लोग आपसे नाराज चल रहे हैं, उनका अच्छा सहयोग मिलेगा, श्रम एवं प्रयास करते समय सावधानी रखें, लाभ प्राप्त होगा, अनायास विवाद की स्थिति से बचने की कोशिश करें.

कन्या- मानसिक तनाव व आलस्य से छुटकारा मिलेगा, दूसरों के मामले में दखल न दें, आर्थिक समस्याओं का सरलतासे समाधान होगा, पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी.

तुला- भावनात्मक संबंधों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, दैनिक कार्यो में नियमितता आयेगी, स्वास्थ्य सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा.

वृश्चिक- आपको नई जिम्मेदारी संभालना पडेगी, आपसी सहयोग में कमी होगी, व्यवसाय में अधिक प्रयास करने से सफलता मिलेगी, मित्रों कुटुम्बियों से विवाद होगा.

धनु- श्रेष्ठजनों की सहायता से भाग्योदय का अवसर मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा, सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, कार्य योजना पूर्ण होगी.

मकर- शुभ समाचार मिलने का योग है, रूका पैसा मिलने से प्रसन्नता होगी, नौकरी संबंधी प्रयासों के लिये दिन अनुकूल एवं शुभ रहेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

कुम्भ- गलतियां सुधारकर आगे बढ़े, सफलता की राह आसान बनेगी, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, सुख सम्मान एवं वैभव की वस्तुओं की प्राप्ति,योजनाओं का विस्तार होगा.

मीन- नए संपर्को का लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्रा का योग है, स्त्री संतान के प्रति चिन्ता रहेगी, पारिवारिक सुख में कमी आयेगी.

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से कपास, सूत, में मंदी के बाद तेजी का रूख बना रहेगा. तिल, तेल, अरंडी, लोहा, तांबा, पीतल, सरसों, के भाव में स्थिति सामान्य रहेगी. भाग्यांक 3987 है.

—————————————————–

Next Post

क्या प्रकृति दे रही है अंतिम चेतावनी ?

Fri Jun 26 , 2026
वेनेजुएला में बुधवार को आए विनाशकारी भूकंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आधुनिक विकास की अंधी दौड़ हमें किस दिशा में ले जा रही है. रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों ने कुछ ही क्षणों […]

You May Like