यादव ने की मोहन मांझी से मुलाकात

भोपाल, भुवनेश्वर, 22 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान वहां के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से शिष्टाचार भेंट की।

डॉ यादव कल शाम भुवनेश्वर पहुंचे और श्री मांझी से मुलाकात की।

इस संबंध में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ”आज ओडिशा प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी जी से शिष्टाचार भेंट हुई। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के परस्पर सहयोग और समग्र विकास पर सार्थक विमर्श हुआ। निश्चय ही संयुक्त प्रयासों से ओडिशा और मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।”

 

Next Post

हिंगोली जिले में 180 जलापूर्ति योजनाएं पूरी: बोर्डिकर

Sat Mar 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की मंत्री मेघना बोर्डिकर ने शुक्रवार को विधान परिषद को बताया कि हिंगोली जिले में प्रस्तावित 616 जलापूर्ति योजनाओं में से 180 पूरी हो चुकी हैं। श्रीमती बोर्डिकर सदस्य प्रज्ञा सातव द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बोल रही थीं। चर्चा में सदस्य एकनाथ […]

You May Like