
दमोह। भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा, मिशन ग्रीन दमोह व विवेकानंद मिशन विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित राम मंदिर परिसर के सात कॉलोनी पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन मिशन ग्रीन दमोह के प्रणेता सिद्धार्थ मलैया, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम ठाकुर तथा भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा की अध्यक्ष डॉ. किरण गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों व गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर हरित व स्वच्छ दमोह के संकल्प को सशक्त बनाया।सभी उपस्थित अतिथियों का मीना पाठक व नीति खरे द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मिशन ग्रीन दमोह के लिए काव्या मिश्रा द्वारा रचित थीम सॉन्ग की प्रस्तुति दी गई। साथ ही पार्क के लंबित विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। विक्रम ठाकुर ने पार्क में योग करने आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए कंक्रीट मार्ग निर्माण की मांग रखी, जिस पर सिद्धार्थ मलैया ने शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया।उपस्थित सभी सदस्यों ने मिशन ग्रीन दमोह द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी के माध्यम से मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में श्रीराम तिवारी, संजय खरे, मृणाल आर्या, सुनील रजक, खेमचंद सैनी, मीना पाठक, सीमा शुक्ला, मधु सराफ, नीति खरे, रेखा राजपूत, नीतू सैनी, अभिलाषा खरे, सुषमा सोनी, सुमन दुबे, खुशबू प्रजापति, मीना रैकवार सहित भारत विकास परिषद के सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
