एक वर्ष से अपनी ही नाबालिक लडक़ी का दैहिक शोषण करने वाला दुराचारी पिता गिरफ्तार

पांढुरना। पांढुरना के बड़चिचोली पुलिस चौकी में बुधवार को नाबालिक लडक़ी का बीते एक वर्ष से दैहिक शोषण करने वाले कलयुगी पिता पर पुलिस द्वारा पौस्कों एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध कर इस दुराचारी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाहीं की गई। अपने ही पिता की इस तरह की प्रताडऩा से एक वर्ष से परेशान लडकी ने आज स्वयं अपनी छोटी बहन तथा दादा के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर रिर्पाेट दर्ज कराई।

बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम राजना निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिक लडक़ी ने अपनी छोटी बहन तथा दादा के साथ पुलिस चौकी पहुचकर शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 25 जुलाई 2025 के दोपहर में जब घर में कोई भी नहीं था,उस समय इसके पिता द्वारा ही इसके साथ दुराचार किया तथा यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद आए दिन इसके पिता द्वारा उसे डरा धमकाते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

अपने ही पिता की बीते लगभग एक वर्ष की इस तरह की शर्मनाक प्रताडऩाओं से परेशान होकर बुधवार 4 मार्च को यह नाबालिक लडकी अपनी छोटी बहन तथा दादा के साथ रिर्पाेट दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंची,पीडि़ता के दादा ने अपने ही बेटे की इस शर्मनाक घटना पर पुलिस से इसके लडक़े के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाहीं करने की पुलिस से बार बार गुहार लगा रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी प्रभारी श्री बघेल द्वारा तत्काल इस प्रकरण के संदर्भ में विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए इनके निर्देशानुसार दुराचारी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस. 2023 की धारा के तहत 64 (2),351 (2) तथा पोस्कों एक्ट की धारा 5,6 के तहत प्रकरण प्रकरण पंजीबध्द कर इस दुराचारी पिता को गिरफ्तार किया है,जिसे गुरूवार को स्थानीय न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश करेंगे ।

You May Like