दबोचा गया गांजा तस्कर

जबलपुर:क्राइम ब्रांच व पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गांजा तस्कर को दबोचा है।टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि ग्राम सकरी में घेराबंदी कर महेन्द्र पुरी गोस्वामी 35 वर्ष निवासी ग्राम सकरी को पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली, तो उसमें 600 ग्राम गांजा कीमत लगभग 30 हजार रुपये का रखा मिला।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहाँ से लाया था और किन इलाकों में इसकी सप्लाई करने वाला था।

Next Post

व्यापारी के घर पथराव, खिड़कियों के कांच फूटे

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गंगासागर कोष्टा मोहल्ला में शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर व्यापारी के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसके घर पर पथराव का कर दिया। जिससे खिड़कियों के कांच फूट गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार […]

You May Like