3 चोरी 4 गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद

बैतूल।कोतवाली पुलिस ने जिले में हुई तीन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,33,210/- मूल्य का तांबे का स्क्रैप, केवल वायर, बिजली वायर सहित चोरी में प्रयुक्त तीन स्कूटी (अनुमानित कीमत ₹3,60,000/-) बरामद कर कुल ₹4,93,210/- का माल जब्त किया है।

पहला मामला: 16 अप्रैल 2025 को फरियादी मंचित कुम्भारे की दुकान से करीब 50 किलो तांबे का तार चोरी हुआ था।

दूसरा मामला: 16 अगस्त 2024 को चिरायु अस्पताल परिसर से हेवल्स कंपनी के 8 बंडल कॉपर वायर (कीमत ₹86,960/-) चोरी हुए।

तीसरा मामला: 1 जून 2024 को गौठाना स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से 30 मीटर कॉपर वायर (कीमत ₹11,250/-) चोरी हुआ।

तीनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें स्कूटी से कुछ युवक चोरी करते नजर आए। फुटेज के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनसे चोरी का सामान बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी: नितिन विश्वकर्मा, भारत भारती, पवन उर्फ प्रवीण विश्वकर्मा, खंजनपुर, रितिक विश्वकर्मा, भारत भारती, सूरज उर्फ एलियन भावसार, खंजनपुर

पुलिस ने जब्त सामग्री के रूप में तांबे का तार, कॉपर वायर और तीन स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस की तत्परता से यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Next Post

पुलिस ने पकड़ा शातिर स्नैचर, कर्ज से परेशान होकर बना था अपराधी

Fri Jun 20 , 2025
इंदौर. तिलक नगर क्षेत्र में महिला कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह पहले काजू-बादाम की फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते […]

You May Like