पुलिस ने पकड़ा शातिर स्नैचर, कर्ज से परेशान होकर बना था अपराधी

इंदौर. तिलक नगर क्षेत्र में महिला कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह पहले काजू-बादाम की फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपराध का रास्ता चुन लिया. पुलिस ने आरोपी से एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है.

तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि गुरुवार 6 मार्च की रात शालीमार पाम के सामने सर्विस रोड पर एक महिला कर्मचारी से मोबाइल लूट की रिपोर्ट तिलक नगर थाने में दर्ज की गई थी. केस दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बनाई गई टीम ने 25 वर्षीय आरोपी अखिलेश पिता हरिसिंह रावत, निवासी रामूखेड़ी, इंदौर को गिरफ्तार किया. अखिलेश ने पूछताछ में बताया कि वह खुड़ैल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था. उस पर लोन और उधार की रकम चुकाने का दबाव था. आर्थिक संकट से घबराकर उसने मोबाइल छीनने की वारदातें शुरू कर दीं. पुलिस ने उससे पीड़िता का चोरी किया मोबाइल, वारदात में उपयोग की गई बाइक और लगभग 5 लाख रुपए का सामान जब्त किया है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसने तिलक नगर, कनाड़िया, आजाद नगर और खजराना थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल चोरी की वारदातें की हैं. पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.

Next Post

सिवनी में मेडिकल स्टोर संचालक पर दिनदहाड़े हमला, तीन घायल 

Fri Jun 20 , 2025
सिवनी। शास्त्री वार्ड स्थित न्यू भारती मेडिकल स्टोर्स पर कल देर शाम हमला हुआ, जिसमें मेडिकल व्यवसायी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सी.व्ही. रमन वार्ड, आशा विला-2 कॉलोनी निवासी मेडिकल संचालक के साथ घटित हुई, जिसने स्थानीय समुदाय को दहशत और आक्रोश में डाल दिया […]

You May Like