सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गए युवक को लगा करंट, मौत

शाजापुर, जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवरीमुल्ला में शुक्रवार शाम खेत पर पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ. परिजन और ग्रामीण युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचेए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान देवरीमुल्ला निवासी मोनू पिता राजेश बैरागी 20 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गया था. इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया. युवक का शव शाजापुर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

सीएमओ ने संभाली कर वसूली की कमान

Fri Jul 3 , 2026
सुसनेर, शुक्रवार को नगर परिषद सुसनेर के टैक्स वसूली में पिछड़तेपन को देखते हुए सीएमओ हरिओम शर्मा ने टैक्स वसूली की खुद कमान संभाली. सीएमओ हरिओम शर्मा के नेतृत्व में राजस्व की टीम द्वारा अभियान चलाकर नगर में डोर टू डोर जाकर सम्पत्ति कर, दुकान किराया एवं जल कर वसूली […]

You May Like