
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत दीनदयाल में शाम साढे पांच बजे गला रेतकर युवक की हत्या कर दीगई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि स्कूटी और ई रिक्शा में टक्कर हुई। इसके बाद ई रिक्शा चालक पर स्कूटी चालक ने चाकू से गले में ताबडतोड़ वार कर दिए। हमले में घायल की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। लाश खून से सनी सडक़ पर पड़ी रही। बाद मेें सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। साथ ही आरोपी की पहचान की जा रही है।
